पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, चन्नी की बैठक से सियासी हलचल; वड़िंग के नेतृत्व पर उठे सवाल

Friday, July 3, 2026 - 13:01
0
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, चन्नी की बैठक से सियासी हलचल; वड़िंग के नेतृत्व पर उठे सवाल

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों के बाद अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है, जिससे पार्टी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने चुनावी तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया है। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को नहीं बदला गया, जिससे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में नाराजगी बताई जा रही है।

बैठक में पहुंचे कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी विधानसभा चुनाव नहीं जीत सकती। उनका दावा है कि जनता वड़िंग का समर्थन नहीं करती और चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव प्रचार समिति, घोषणा पत्र समिति, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति और कोर कमेटी में वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कोई बदलाव नहीं किया गया, जबकि कई नेता लंबे समय से इसी मांग को लेकर हाईकमान पर दबाव बना रहे थे।

हाईकमान के फैसले के बाद केवल प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मंत्री विजइंदर सिंगला और डॉ. अमर सिंह ने सार्वजनिक रूप से नेतृत्व का आभार जताया। वहीं, अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कुछ नेताओं का कहना है कि वे पहले फैसले की समीक्षा करेंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि असंतुष्ट नेताओं की नाराजगी दूर नहीं हुई, तो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी और तेज हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User