बीआरसी कछौना में आधार नामांकन केन्द्र काफी समय से प्रभावित, लोग दर-दर भटकने को विवश

Nov 28, 2025 - 21:34
Nov 28, 2025 - 21:37
 0  0

कछौना, हरदोई (आरएनआई) वर्तमान समय में ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कछौना में आधार कार्ड नामांकन केन्द्र पर कार्य प्रभावित होने के कारण नाम संशोधन, मोबाइल नंबर लगवाने वाले, नया आधार कार्ड बनवाने वाले दर-दर भटकने को विवश है। पूरे मामले की जानकारी जन सरोकार मंच ने क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा को अवगत कराई, उन्होंने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर आधार कार्ड नामांकन केन्द्र को सुचारू रूप से चालू कराने के लिए अवगत कराया। वर्तमान समय में लगातार आधार कार्ड की उपयोगिता काफी बढ़ गई है। बिना आधार कार्ड के विद्यालय में प्रवेश, सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ता है। लोग कस्बा सहित दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में से नया आधार कार्ड बनवाने हेतु, नाम संशोधन, बायोमेट्रिक, मोबाइल नंबर लगवाने हेतु सुबह से केन्द्रो के चक्कर लगाने लगते हैं। परंतु कछौना कस्बा में ब्लॉक संसाधन केंद्र कछौना में आधार कार्ड की सुविधा लगभग एक वर्ष से प्रभावित है। कछौना विकासखंड की लगभग दो लाख की आबादी प्रभावित है। सुविधा का लाभ न मिल पाने के कारण लोगों के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा नोनीहालों छात्रों को समस्या हो रही है। उनकी नामांकन प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मेरा आधार मेरी पहचान स्लोगन लोगों को चिढ़ा रहा है। जन सरोकार मंच के परमेश्वर दयाल, अंकित कुमार, क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के अध्यक्ष रामखेलावन कनौजिया सहित लोगों ने पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा से की। विधायक रामपाल वर्मा ने जिला अधिकारी को तत्काल आधार कार्ड नामांकन केंद्र सुचारू रूप से चालू करने के लिए पत्र लिखकर अवगत कराया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)