बिजली बिल बकाया तो हो जाइए सावधान, नोटिस घर पहुंचेगी और कट जाएगा कनेक्शन
आपका भी बिजली बिल बाकी है तो इसे तत्काल जमा कर दें। नहीं तो नोटिस घर पहुंचेगी। आपका कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। न्यू उतरेठिया, आशियाना, एफसीआई, शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र इलाकों में अभियान चला।
लखनऊ (आरएनआई) आपने अब तक मई, जून और जुलाई में उपभोग की गई बिजली का बिल नहीं चुकाया तो तत्काल भर दें। नहीं, तो आपके घर नोटिस पहुंचेगी। उसके तीन दिन बाद कनेक्शन काट दिया जाएगा। मीटर और केबल विभाग के कर्मी उतार ले जाएंगे। राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से यह अभियान चल रहा है।
शुक्रवार को न्यू उतरेठिया, आशियाना, एफसीआई, शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र इलाकों 300 से ज्यादा बकायेदारों के घरों पर बिजली कर्मियों ने दस्तक दी। उनको नोटिस रिसीव कराई और कनेक्शन काटने का अल्टीमेटम दिया।
अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि ऐसे बकायेदारों पर 10 से 50 हजार रुपये तक की देनदारी है। यह बकायेदार बिजली तो जला रहे हैं, मगर बिल जमा करने के नाम पर हर माह आंशिक भुगतान करके बच रहे थे। ऐसे लोगों को बीते बुधवार से नोटिस दी जा रही है। इस नोटिस में जमा करने वाली रकम और अंतिम तारीख। इस तारीख तक बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
दुबग्गा खंड के एक्सईएन विशाल वर्मा ने बताया कि दो दिन के भीतर एफसीआई, शकुंतला विश्वविद्यालय उपकेंद्र इलाकों के 80 बकायेदारों को नोटिस दी गई है। ऐसे बकायेंदारों पर 15 लाख रुपये की देनदारी है। पांच दिन के भीतर यह बकायेदार बिल जमा कर देंगे या फिर उनके कनेक्शन कट जाएंगे।
इस मुहिम के दौरान उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग को भी दर्ज करने का कार्य किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं के अब तक रीडिंग के बिल नहीं बन रहे थे, उनकी रीडिंग यूनिट को फीड कर बिल बनाकर दिया जा रहा है। कानपुर रोड खंड के एक्सईएन नीरज कुमार ने बताया कि रीडिंग की मुहिम में एजेंसी के साथ उपकेंद्र कर्मी भी तैनात किए गए हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



