बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nov 28, 2025 - 18:08
Nov 28, 2025 - 18:09
 0  54
बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हरदोई (आरएनआई) बाल विवाह मुक्त भारत  राष्ट्रीय अभियान  100  दिवसीय विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग एवं  पेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह निषेध जागरुकता अभियान के अंतर्गत ग्रामोदय विद्यालय की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली और जनपद को बाल विवाह मुक्त करने के लिए निर्धारित किया 100 दिन का लक्ष्य। तीन चरणों में सम्पन्न हुआ आज का कार्यक्रम।

आज के कार्यक्रम के प्रथम चरण में ग्रामोदय इंटर कॉलेज डिघिया - खेरिया हरदोई की छात्राओं ने आप पास के पांच गांव में पैदल जागरूकता रैली निकाली जिसमें  हमको प्यार दुलार चाहिए! शिक्षा का अधिकार चाहिए!!  जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा और महिला कल्याण विभाग की ओर से प्रचार सामग्री वितरित की गई।

द्वितीय चरण में विद्यालय की बालिकाओं और उनके अभिवावकों के साथ संवाद सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संवाद सभा की अध्यक्षता न्यायपीठ बाल कल्याण समिति हरदोई के अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने की और सैंयोजन पेस संस्था के जिला क्वाडिनेटर अवनीश मिश्र ने किया। संवाद के  दौरान न्यायपीठ के अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह के कहा कि राष्ट्रीय आंकड़े की तुलना में हमारा जनपद बेहतर स्थिति में है किंतु हम इतने से संतुष्ट हो कर बच्चों के बचपन हत्या होते देखना नहीं चाहते। हरदोई को बाल विवाह मुक्त जनपद बनाना हम सब का लक्ष्य होना चाहिए। इस अवसर पर छात्राओं ने दीप प्रज्वलित कर 100 दिन के बाल विवाह निषेध जागरुकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया और आगामी 100 दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पेस संस्था की सचिव राजविंदर कौर ने उपस्थित सभी को हाथ उठा कर बाल विवाह न करने और न होने देने तथा इसकी प्रशासन को समय से सूचना देने की शपथ दिलाई। 

कार्यक्रम के तृतीय चरण में छात्र - छात्राओं ने मिलकर कैंडल लाइट से जगह-जगह " बाल विवाह रोकों" के चित्र उकेरे। आज के कार्यक्रम में बाल संरक्षण इकाई हरदोई के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार राही , चाइल्ड हेल्पलाइन हरदोई के समन्वयक अनूप तिवारी सहित अनेक बुद्धिजीवी, समाजसेवी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)