बारामती विमान हादसे पर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जताया शोक

Jan 28, 2026 - 13:45
Jan 28, 2026 - 13:49
 0  108
बारामती विमान हादसे पर महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जताया शोक

गुना (आरएनआई) महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित छह लोगों के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने “ओम् शांति” कहते हुए उन्होंने दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0