बाबा बर्फ़ानी के लिए बालामऊ से पहला जत्था हुआ रवाना, पहलगाम के मार्ग से जाकर करेंगे बाबा बर्फ़ानी के दर्शन
कछौना/हरदोई (आरएनआई) गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत के सबसे बड़ी यात्रा बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी के दर्शन के लिए बालामऊ नगर से पहला जत्था कानपुर जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से रवाना हुआ।
बालामऊ कछौना से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारत की सबसे बड़ी यात्रा कही जाने वाली बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी के दर्शन के लिए पहला जत्था शुक्रवार को रवाना हुआ। बालामऊ से जाने वाले शिव भक्तो ने बताया कि यह यात्रा हम सभी लोग गत वर्षो से करते चले आ रहे है। इस बार की यात्रा 3 जुलाई से शुरु होकर 39 दिन की यात्रा इस बार रहेगी। हम सभी लोग यात्रा की शुरुआत पहलगाम से शुरु होकर चन्दनवाड़ी, पिस्सू टॉप, गणेश टॉप, शेषनाग, जोजबाल, पंचतरनी से होते हुए अमरनाथ गुफा मे बैठे बाबा बर्फ़ानी के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद वापसी बालटाल होकर आएंगे। उसके बाद कटरा मे विराजमान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के पाश्चात्य वापसी करेंगे।
अमरनाथ बर्फ़ानी के दर्शन के लिए रवाना हो रहे पहले जत्थे मे जा रहे नीरज जायसवाल, विवेक राठौर, विवेक बाजपेई, रामकिशोर, वैभव गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव का स्वागत नगर पंचायत कछौना पतसेनी के अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ़ पंकज शुक्ला ने पटका पहनाकर व मिष्ठान देकर किया। हिन्दु धर्म जागरण के सह संयोजक ओ०पी० राठौर ने जाने वाले सभी शिव भक्तो को पट पहनाकर खीर का प्रशाद खिलाया और साथ ही साथ संडीला से आये शिव शक्ति सेवादार विकास गुप्ता, संकल्प गुप्ता, शुभम गुप्ता, वरचस्व गुप्ता, कछौना निवासी सतीस गुप्ता, दिवाकर शर्मा ने भी पट पहनाकर सभी शिव भक्तों को विदा किया इसी के साथ नगर से विदा करने आये शिव भक्त म्रगेन्द्र सिंह दरोगा, मोहित गुप्ता, अनुज सिंह, अवधेश रावत भोले, महेन्द्र जायसवाल, राजू राठौर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक आकाश संघर्सी, नगर मंत्री अर्पिता राठौर, सह मंत्री सतीश कनोजिया, निष्ठा राठौर ने सभी की यात्रा की मंगलमय हो ऐसी शुभकामनाएं दी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



