बापू का जन्म दिवस आज, इन सुंदर संदेशों के जरिए सबको दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं

2 अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जा रही है। इस दिन मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। विदेश से पढ़ाई करके लौटे गांधी ने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए पूरे देश को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आह्वाहन किया।  

Oct 2, 2024 - 07:00
 0  351
बापू का जन्म दिवस आज, इन सुंदर संदेशों के जरिए सबको दें गांधी जयंती की शुभकामनाएं

नई दिल्ली (आरएनआई) कई ऐतिहासिक आंदोलन किए, जैसे दांडी यात्रा, सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन। इन आंदोलनों की आग पूरे देश में फैली। साथ ही ब्रिटिश हुकुमत भी इन आंदोलनों के जरिए भारतीयों की बुलंद आवाज के सामने कमजोर महसूस करने लगी। महात्मा गांधी ने पूरे देश को एकजुट किया। यही कारण है कि उन्हें, महात्मा, बापू या राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित किया जाता है। उनका दिया नारा, अनमोल वचन आदर्श नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। इन सुंदर संदेशों के जरिए गांधी जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।  

देश के लिए किए कई त्याग जिसने
देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने
पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा
जो बन गया इस भारत की आत्मा।

खादी मेरी शान है
करम ही मेरी पूजा है
सच्चा मेरा कर्म है
और हिंदुस्तान मेरी जान है।

शक्ति दो प्रकार की होती है।
एक दंड के डर से उत्पन्न होती है और दूसरी प्यार से।
प्यार की शक्ति हमेशा हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई
दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।
दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई
वाह रे फकीर तुमने कैसी करामात दिखाई।

ईश्वर अल्लाह तेरो नाम
सबको सन्मति दे भगवान।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.