बांकेबिहारी भक्तों के लिए खुशखबरी: शुरू हुआ बाईपास कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे से होगा सीधा जुड़ाव

वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 15 किमी लंबे बाईपास का कार्य शुरू करा दिया गया है।

Jul 16, 2025 - 09:40
 0  216
बांकेबिहारी भक्तों के लिए खुशखबरी: शुरू हुआ बाईपास कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे से होगा सीधा जुड़ाव

मथुरा (आरएनआई) वृंदावनवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद वृंदावन बाईपास परियोजना का कार्य शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी है कि भूमि अधिग्रहण और टेंडरिंग की प्रक्रिया तेजी से शुरु कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित बाईपास से यातायात दबाव में काफी कमी आएगी और स्थानीय निवासियों समेत श्रद्धालुओं को जाम से राहत मिलेगी।

बाईपास की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर होगी और यह सिक्स लेन का होगा। यह मार्ग जैत से शुरु होकर देवी आटस होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। बाईपास के जरिए आगरा, नोएडा और बरेली जैसे बड़े शहरों से वृंदावन आने-जाने वाले यात्रियों को सुगमता होगी और यात्रा का समय भी कम होगा। 

यह बाईपास 1645.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टाेन 101 पर जुड़ेगा, जिससे दिल्ली व एनसीआर से आने वाले पर्यटक सीधे वृंदावन पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, बाईपास के किनारों पर फुटपाथ का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, जिससे यह मार्ग न केवल सुविधाजनक बल्कि आकर्षक भी बनेगा।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि वृंदावन बाईपास के निर्माण से क्षेत्र के यातायात दबाव में कमी आएगी और श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.