बहुजन अधिकार मोर्चा संगठन के जिला कार्यालय का हुआ उदघाटन
हरदोई (आरएनआई) विधानसभा बालामऊ के प्रताप नगर चौराहा पर बहुजन अधिकार मोर्चा संगठन का जिला कार्यालय का उदघाटन हुआ जिसका नेतृत्व इं. सरोज कुमार गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बहुजन अधिकार मोर्चा के कर कमलों द्वारा हुआ जो आयोजक रहे। श्री राम प्रदेश उपाध्यक्ष साथ में प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, प्रदेश महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार, प्रदेश सचिव अजय कुमार, जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल, जिला प्रभारी अजय कुमार, अनुपम कुमार, सूरज वर्मा, विमल गौतम समेत सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे और संगठन की विचार धारा बताई गई। साथ में हरदोई जिला में कोई भी समस्या होती है उसका समाधान किया जायेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जल्द हरदोई जिला की आठ विधानसभा पर कार्यालय खोला जायेगा और संविधान जागरूकता यात्राएं चालू की जाएगी जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संविधान के मौलिक अधिकार की जानकारी पहुंच सके।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

