बगैर दस्तावेजों की चल रही स्कूल बसों की परिवहन विभाग द्वारा की गयी चैकिंग
गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा नवीन स्कूल सत्र प्रारंभ होने से सुरक्षा की दृष्टि से 02 स्कूल की बसों की चैकिंग की गयी।
कार्यवाही के दौरान नीलवर्ल्ड पब्लिक स्कूल एवं विद्या भवन पब्लिक स्कूल की बसों की चेकिंग की गई। कार्यवाही के दौरान बताया गया कि विद्या भवन पब्लिक स्कूल द्वारा बसों का संचालन अभी नहीं किया जा रहा है। आगामी समय में बसों का कॉन्ट्रैक्ट किया जाकर बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान नील वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की तीन बसों की चेकिंग की गई बसों के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए जाने पर प्रबंधक को सोमवार तक सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया ।
जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधक बसों का संचालन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही किया जाये। बसों को ओवरलोडेड न चलाया जाये साथ ही बसों के दस्तावेज पूर्ण हो। निर्धारित नियम अनुसार बसों का संचालन किया जाये उन्होंने कहा कि नियम विरूद्ध संचालन करते पाये जाने पर बसों को जब्त करने के साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान चैकपॉइन्ट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, विवेक दुबे,आरक्षक ध्रुव कुमार मीना, आदि मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



