फतेहपुर में DM-SP की लापरवाही से बढ़ा तनाव
फतेहपुर (आरएनआई) फतेहपुर जिले में आज सांप्रदायिक तनाव का माहौल देखने को मिला, जब पुलिस की मौजूदगी में हिंदू संगठनों की हजारों की भीड़ बैरिकेड तोड़कर मकबरे तक जा पहुंची। भीड़ मकबरे पर चढ़ गई और वहां हंगामा हुआ, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि तोड़फोड़ की घटना नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री द्वारा कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को जातीय और सांप्रदायिक मामलों में यथास्थिति बनाए रखने और किसी भी हालत में तनाव न बढ़ने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद, फतेहपुर प्रकरण में DM, SP, ADG और कमिश्नर तक लापरवाही बरतते रहे, जिसके चलते स्थिति बेकाबू हो गई।
हालांकि फिलहाल माहौल शांत बताया जा रहा है, लेकिन दोनों समुदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



