प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन में छिपाया सोना, आईजीआई एयरपोर्ट पर दुबई से आया यात्री गिरफ्तार

Oct 26, 2025 - 12:05
 0  189
प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन में छिपाया सोना, आईजीआई एयरपोर्ट पर दुबई से आया यात्री गिरफ्तार

नई दिल्ली (आरएनआई)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी के एक चौंकाने वाले तरीके का पर्दाफाश किया है। दुबई से फ्लाइट AI-996 से आए एक भारतीय यात्री को 170 ग्राम सोना छिपाकर लाने के आरोप में पकड़ा गया है। सबसे हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने यह सोना प्लास्टिक की बोतल के ढक्कन के नीचे बारीकी से छिपा रखा था।

कस्टम अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 25 अक्टूबर 2025 की सुबह की है। यात्री जब ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी कस्टम टीम ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर फ्लाइट गेट से ही ट्रैक करना शुरू कर दिया था।

जब उसके बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई, तो संदिग्ध वस्तु की पहचान हुई। गहन तलाशी के दौरान प्लास्टिक की पानी की बोतल के कैप को खोला गया, जिसमें अंदर गोल आकार में 170 ग्राम सोने का टुकड़ा बारीकी से फिट किया गया था।

अधिकारियों ने तत्काल सोना जब्त करते हुए मामले को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यात्री ने यह सोना दुबई से छिपाकर लाया था। अब कस्टम विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि क्या आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ है।

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सोने की तस्करी के तरीके लगातार बदलते जा रहे हैं, लेकिन हमारी टीम हर प्रकार की निगरानी और जांच के लिए पूरी तरह सतर्क है।”

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.