प्रत्येक विकास खण्ड पर रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा :- मुख्य विकास अधिकारी
हरदोई (आरएनआई) मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी से अवगत कराया है कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड पर रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। उन्होने बताया कि 03 जनवरी 2024 को पिहानी, 05 को बिलग्राम, 06 को माधौगंज, 08 मल्लावां, 10 सुरसा, 12 हरपालपुर, 15 भरखनी, 16 हरियावां, 18 बावन, 20 टोडरपुर, 22 शाहाबाद, 24 कछौना, 27 बेहन्दर, 29 सण्डीला, 31 जनवरी को भरावन, 02 फरवरी कोथावां, 04 को अहिरोरी, 06 को टड़ियावां तथा 08 फरवरी 2024 को ब्लाक साण्डी में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, कर्मचारियों आदि को निर्देश दिये है कि संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर रोजगार मेला का सफल आयोजन सुनिश्चित करायें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

