प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से मत्स्य आखेट जारी
विजयीपुर, फतेहपुर (आरएनआई) क्षेत्र के यमुना तटवर्ती इलाकों में शासन द्वारा मत्स्य आखेट शिकारमाही पूर्णत प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से यमुना नदी में सैकड़ो नाविक मछुआरे बेखौफ हो यमुना नदी में प्रजनन काल में भी मछलियों का आखेट कर रहे हैं।
किशनपुर थाना क्षेत्र के असहट घाट मंडौली घाट गुरुवल घाट एकडला आदि यमुना घाटों में शाम होते ही दर्जनों नाविक मछुआरे यमुना नदी में जाल महाजाल डालकर कुंतलों मछलियों का शिकार कर रहे हैं। शासन द्वारा माह जून से 1 सितंबर तक तालाबों नदियों में प्रजनन काल में मछलियों का शिकार पूर्णतः प्रतिबंधित है। शासन के निर्देशन पर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह द्वारा संबंधितों को आदेश का अनुपालन कर जिम्मेदारियां के प्रति सख्त होने के निर्देश दिए गए थे हालांकि जिलाधिकारी की सख्ती के बाद भी धड़ल्ले से क्षेत्र में यमुना नदी में शिकार माही जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



