पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा करवाने का थानाध्यक्ष टड़ियावां पर लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग 

Jun 19, 2025 - 19:05
Jun 19, 2025 - 19:10
 0  189
पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा करवाने का थानाध्यक्ष टड़ियावां पर लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर की कार्रवाई की मांग 

हरदोई (आरएनआई) जिले के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन पुलिस अधिकारियो को सुधारने के लिए लगातार भागीरथ प्रयास करते दिखाई देते हैं। लेकिन उनकी पुलिस फिर भी मनमानी पर उतारू दिखाई देती रहती है।ऐसा ही वाकया टड़ियावां थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है।ग्राम पंचायत सडिला में सगे भाईयों के सम्पत्ति विवाद में थानाध्यक्ष शिव नरायन सिंह ने एक भाई से सांठगांठ कर व्यक्तिगत रुप से रुचि लेकर बेइमानी कराने पर उतारू हो गए हैं।मामले की शिकायत आइजीआरएस  पोर्टल पर शिकायत संख्या 40015525055144 से भेजकर कार्यवाही की मांग की गयी है। मामला कुछ इस प्रकार है। गांव सडिला निवासी स्व रामविलास के तीन पुत्र सर्वेश कान्त,अवधेश कान्त, रमेश मोहन है।जिनकी आबादी की जमीन गांव में स्थित है। नियमानुसार पिता के मृत्योपरांत सभी लड़कों को विवादित भूखंड पर एक समान एक बटा तीन भाग का मालिकाना हक मिलना चाहिए।इसको बनाये रखने के लिए रामविलास ने अपने जीवन में ही एक इच्छा पत्र भी लिखा दिया ताकि कोई भी एक दूसरे की बेइमानी न कर सके। लेकिन विपक्षी रमेश मोहन की नीयत आखिरकार डोल ही गयी। उसने अपने हिस्से के अलावा अन्य भाइयों के हिस्से की जमीन पर भी कब्जा कर बेइमानी का मन बनाकर कब्ज़ा शुरू कर दिया।जिसकी शिकायत आषीश पुत्र अवधेश व सर्वेश कान्त ने थानाध्यक्ष टड़ियावां शिव नरायन सिंह से की।जिस पर थानाध्यक्ष ने शिकायत कर्ताओं को ही धमका डाला। उन्होंने कहा कि आप जब तक स्टे आर्डर लेकर नहीं आते हम कोई कार्यवाही नहीं कर सकते।वहीं पीड़ित पक्ष से कहा कि निर्माण कार्य में कोई दखल मत देना अन्यथा जेल भेज दूँगा।लेकिन उन्होंने विपक्षी से कहा कि तुम जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दो। विपक्षी ने विवादित भूखंड पर गुरुवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया।पीड़ित पक्ष अपने भौमिक अधिकार के लिए क्षेत्राधिकारी हरियावां, एसडीएम सदर के पास गुरुवार दिनभर भटकते रहे हैं लेकिन थानाध्यक्ष के आगे उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।निर्माण कार्य जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)