पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद का आरोप: भाजपा नेताओं ने करवाया हमला, कानून व्यवस्था ध्वस्त
यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा संरक्षित गुंडे-माफिया यूपी में विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इसमें भाजपा नेता भी शामिल हैं।
लखनऊ (आरएनआई) यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों रायबरेली में खुद पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझ पर हमला करवाया। ये तो अच्छा हुआ कि मैंने अपनी यात्रा की सूचना पहले दे दी थी नहीं तो स्थिति गंभीर हो जाती। वहां पर मेरे समर्थक और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
लखनऊ में अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा संरक्षित गुंडे, माफिया और बदमाश अब प्रदेश के विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। इसमें भाजपा के नेता भी शामिल हैं।
स्वामी प्रसाद ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री-विधायक इस सरकार से संतुष्ट नहीं हैं। विधायकों को भी पीटा गया है। सत्ता पक्ष के विधायक भी मारपीट के शिकार हुए हैं। मारपीट के शिकार हुए विधायक पिछड़ा और एससी-एसटी समाज के थे। मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



