पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम और मेस में व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
हरदोई (आरएनआई) आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान एसपी ने पुलिस जवानों की ड्रेस, अनुशासन, परेड कौशल और तत्परता की बारीकी से जांच की।
निरीक्षण के बाद एसपी ने क्वार्टर गार्ड, अर्दली रूम और पुलिस मेस का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ–सफाई, व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति पर संतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।
एसपी ने मेस की भोजन व्यवस्था और क्वालिटी की भी जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं भी जानीं। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यप्रदर्शन के लिए सुचारु व्यवस्था और अनुशासन अनिवार्य है, जिसके लिए समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा।
निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक शाहाबाद, क्षेत्राधिकारी कार्यालय के अधिकारी और प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



