पुरी भगदड़ मामला: 147 लोगों के बयान दर्ज, जांच रिपोर्ट 30 जुलाई को सौंपेगी समिति

जांच अधिकारी अनु गर्ग ने कहा कि 'हमने विभिन्न हितधारकों के बयान दर्ज किए हैं, जो भुवनेश्वर और पुरी में चार अलग-अलग समय पर दर्ज किए गए।' भुवनेश्वर में हुई पिछली सुनवाई में जांच समिति ने 17 लोगों को बयान दर्ज किए थे। 

Jul 17, 2025 - 14:05
 0  216
पुरी भगदड़ मामला: 147 लोगों के बयान दर्ज, जांच रिपोर्ट 30 जुलाई को सौंपेगी समिति

भुवनेश्वर (आरएनआई) पुरी में बीते महीने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ के मामले में जांच समिति ने 147 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। भगदड़ की घटना में तीन लोगों की मौत हुई थी और 50 के करीब लोग घायल हुए थे। प्रशासनिक जांच समिति का नेतृत्व विकास आयुक्त कम अतिरिक्त मुख्य सचिव अनु गर्ग कर रही हैं। बुधवार को 42 लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए। 

गवाहों के बयान भुवनेश्वर में स्पेशल सर्किट हाउस में दर्ज किए गए। बुधवार को जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए, उनमें इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात पुलिसकर्मी और स्टाफ कर्मचारी शामिल रहे। जांच समिति को 30 जुलाई को जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपनी है। जांच अधिकारी अनु गर्ग ने कहा कि 'हमने विभिन्न हितधारकों के बयान दर्ज किए हैं, जो भुवनेश्वर और पुरी में चार अलग-अलग समय पर दर्ज किए गए।' भुवनेश्वर में हुई पिछली सुनवाई में जांच समिति ने 17 लोगों को बयान दर्ज किए थे। 

पुरी में भगदड़ की घटना 29 जून को श्री गुंडिचा मंदिर के बाहर हुई थी। भगवान जगन्नाथ और भाई-बहनों के रथ गुंडिचा मंदिर से वापस जगन्नाथ मंदिर जाने के लिए श्री गुंडिचा मंदिर के बाहर थे, तभी वहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद पुरी के तत्कालीन जिलाधिकारी और एसपी को निलंबित कर दिया गया था। घटना के अगले ही दिन जांच शुरू हो गई थी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.