पुरी के जगन्नाथ उत्सव में हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, सीएम पटनायक का एलान

पटनायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

May 30, 2024 - 07:28
 0  783
पुरी के जगन्नाथ उत्सव में हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, सीएम पटनायक का एलान

पुरी (आरएनआई) पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा के दौरान पटाखे फटने से कई श्रद्धालु झुलस गए। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सभी घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों की हालत गंभीर है। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होंने अपने मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से घायलों का खर्च भी वहन करेगी।

पटनायक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुरी नरेंद्र पूल के पास हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुख्य प्रशासनिक सचिव और जिला प्रशासन को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और व्यवस्था की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के सभी चिकित्सा खर्च मुख्यमंत्री राहत कोष से वहन किए जाएंगे। सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पुरी चंदन यात्रा के दौरान नरेंद्र पुष्करिणी देवीघाट पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ है। भगवान से मेरी विनती है कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है, वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

इससे पहले पुलिस ने बताया कि सैकड़ों लोग नरेंद्र पुष्करिणी जलाशय के किनारे अनुष्ठान देखने के लिए इकट्ठे हुए थे। भक्तों का एक समूह पटाखे जलाकर जश्न मना रहा था। अचानक जलते हुए पटाखों की एक चिंगारी पटाखों के ढेर पर जा गिरी, जिससे विस्फोट हो गया। पुलिस ने आगे बताया कि जलते हुए पटाखे वहां आए लोगों पर गिरे। इससे अफरा-तफरी मच गई। उनमें से कुछ ने खुद को बचाने के लिए जलाशय में छलांग लगा दी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.