पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी में बाल मेला और प्रतियोगिताएं; बच्चों ने सीखी व्यवसायिक गतिविधियाँ

Nov 14, 2025 - 16:28
Nov 14, 2025 - 16:31
 0  81
पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी में बाल मेला और प्रतियोगिताएं; बच्चों ने सीखी व्यवसायिक गतिविधियाँ

गुना (आरएनआई) पुरानी छावनी स्थित पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय मे बाल दिवस पर रंगोली,मेहंदी,पेंटिंग तथा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली एवं मेहंदी की डिजाइन,बनाई गई  विद्यालय की समिति द्वारा चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए ।  

प्रधान अध्यापक राज नारायन शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बाल दिवस पर मेला भी लगाया गया जिसमें  छात्र ही दुकानदार और छात्र ही ग्राहक बने बच्चों देता टिकिया,चाय,बिस्कुट एवं चाट की दुकानें बड़े आकर्षक ढंग से सजाई गई मेले में खरीदी ओर बिक्री कर विद्यार्थियों ने व्यवसाय की गतिविधियों को भी समझा । मेले के समापन पर छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण भी किए गए ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0