पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया पुतिन का स्वागत, एक ही कार में रवाना हुए दोनों नेता
नई दिल्ली (आरएनआई)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। पालम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं उनका स्वागत किया और गले लगाकर रूस के इस शीर्ष नेता का अभिवादन किया। हवाई अड्डे पर पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ भव्य स्वागत का आयोजन किया गया, जहां विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
स्वागत समारोह के बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर रवाना हुए, जिससे भारत-रूस के मजबूत संबंधों का स्पष्ट संदेश दुनिया को मिला। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है, जिसे कूटनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पुतिन और पीएम मोदी आज शाम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, निवेश, विज्ञान एवं तकनीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर आयोजित विशेष रात्रिभोज में भी राष्ट्रपति पुतिन शामिल होंगे।
भारत दौरे के दूसरे दिन यानी शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रमुख उद्योगपति और वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। बाद में दोनों नेता भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे, जहाँ आर्थिक सहयोग के नए अवसरों पर फोकस रहेगा।
शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उनके सम्मान में भोज दिया जाएगा और इसके बाद पुतिन मॉस्को के लिए रवाना हो जाएंगे।
भारत-रूस संबंधों के इतिहास में यह यात्रा नए आयाम जोड़ने वाली मानी जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



