पाली क्षेत्र के हसनापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

Aug 20, 2024 - 10:10
Aug 20, 2024 - 10:10
 0  4.6k

हरदोई (आरएनआई) जिले के पाली थाना क्षेत्रांतर्गत गांव हसनापुर में बीती रात एक 28वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के भाई की ओर दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनापुर निवासी गौरव (28) पुत्र संतोष सिंह बीती रात अपने खेत को देखकर घर लौट रहा था। इसी बीच गांव के सर्वेश पुत्र कादर ने अपने पुत्रों व अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने मौका-ए-वारदात का जायजा लिया और घटना पारित करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए।पाली पुलिस ने मृतक के भाई अखिलेश सिंह पुत्र संतोष सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। पुलिस जांच में जुटी है।घटना मे और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)