पाकिस्तान में शिया-सुन्नियों की जंग में सैकड़ों मौतें!: अपह्रत लोगों और शवों तक को नहीं लौटाया
अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में अलीजई और बागान कबीलों के बीच झड़पें बीते कई हफ्तों से जारी हैं। आधिकारिक तौर पर इनमें अब तक 64 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं।अनाधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हिंसा की घटनाओं में 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
इस्लामबाद (आरएनआई) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित कुर्रम जिला बीते कई दिनों से शिया और सुन्नियों के बीच में जंग का मैदान बना था। यहां एक के बाद एक हमलों में दर्जनों लोगों की मौत और हिंसा ने देशभर को दहलाकर रख दिया। इसके बाद जागी सरकार ने दोनों पक्षों से बात कर फिलहाल क्षेत्र में सीजफायर का एलान किया है।
अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में अलीजई और बागान कबीलों के बीच झड़पें बीते कई हफ्तों से जारी हैं। आधिकारिक तौर पर इनमें अब तक 64 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। अनाधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हिंसा की घटनाओं में 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। ऐसी स्थिति में सरकार की मध्यस्थता से कराए गए सीजफायर से स्थिति के सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है।
दोनों आदिवासी समुदायों के बीच यह पूरा बवाल भूमि विवाद को लेकर है। इसे सुलझाने के लिए खैबर पख्तूनख्वा की सरकार ने एक आयोग का गठन किया है। मुख्यमंत्री के सलाहकार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच यह सीजफायर 7 दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के अपह्रत लोगों और शवों को लौटाने पर समझौता कर लिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



