पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव, स्थानीय समर्थन के संकेत तेज

Oct 19, 2025 - 11:35
 0  81
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव, स्थानीय समर्थन के संकेत तेज

रोहतास (आरएनआई)। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में निर्दलीय उतरने का एलान कर दिया है। वे काराकाट विधानसभा सीट से मैदान में होंगी। स्थानीय लोगों में उनके प्रति समर्थन और उत्साह दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक ज्योति सिंह सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं। उनके पिता रामबाबू सिंह ने कहा है कि यदि पवन सिंह ने अपनी पत्नी को स्वीकार नहीं किया, तो वे चुनाव लड़ने का फैसला निभाएंगी। ज्योति पिछले लोकसभा चुनाव से ही काराकाट क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनता से संपर्क बनाए हुए हैं।

इससे पहले उनके प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद यह संभावना जताई जा रही थी कि वे जन सुराज के टिकट पर उतर सकती हैं, लेकिन बात नहीं बनने के बाद अब वे स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने जा रही हैं।

अब मुकाबला होगा त्रिकोणीय
काराकाट में भाजपा-माले गठबंधन से अरुण सिंह और जदयू के पूर्व सांसद महाबली सिंह पहले ही नामांकन कर चुके हैं। ज्योति के आने से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बढ़ गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भोजपुरी सिनेमाई प्रशंसकों और स्थानीय मतदाताओं का एक वर्ग उन्हें समर्थन दे सकता है।

जनता में सहानुभूति और चर्चा तेज
स्थानीय निवासी चंद्र मोहन पांडे ने कहा कि पवन-ज्योति विवाद की वजह से जनता की सहानुभूति ज्योति के पक्ष में जा सकती है। वहीं, शशि कुमार ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को मिले वोटों में ज्योति सिंह का अहम योगदान था। उनका मानना है कि महिला उम्मीदवार होने के नाते वे काराकाट में मजबूत दावेदारी पेश करेंगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.