परीक्षा की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण की जाएं:- जिलाधिकारी
हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी(प्रा0) परीक्षा की तैयारी बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं। सभी उप जिलाधिकारियों को परीक्षा में उच्च स्तर की निगरानी के लिए लगाया जाये। सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंचें। प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। केन्द्र पर साफ सफाई व पेयजल की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। केन्द्र पर मेडिकल टीम की तैनाती की जाये। सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक आदि की ट्रेनिंग करवा ली जाये। केन्द्र पर कलॉक रूम की व्यवस्था की जाये।प्रत्येक स्टॉफ का एक पहचान पत्र जारी जाये। कक्षों में दीवार घड़ी लगवाई जाये। परीक्षार्थियों के बायोमेट्रिक की व्यवस्था ससमय प्रारम्भ कर दी जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

