चौथे स्तंभ को संवैधानिक दर्जा देने की माँग
देशभर के पत्रकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ई-याचिका भेजकर मीडिया/पत्रकारिता को चौथे स्तंभ के रूप में संवैधानिक दर्जा प्रदान करने की माँग की है। यह पहल 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई है, ताकि लोकतंत्र की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और सुदृढ़ किया जा सके।
नई दिल्ली (आरएनआई) देशभर के पत्रकारों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ई-याचिका भेजकर पत्रकारिता को चौथे स्तंभ के रूप में संवैधानिक दर्जा प्रदान करने की माँग की है। यह पहल 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई है, ताकि लोकतंत्र की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को और सुदृढ़ किया जा सके।
पत्रकारों का कहना है कि संवैधानिक मान्यता मिलने से ईमानदार पत्रकारों को गरिमा और स्वतंत्रता के साथ कार्य करने का अधिकार मिलेगा, पत्रकारिता राजनीतिक, कॉर्पोरेट या प्रशासनिक दबावों से सुरक्षित होगी और नागरिकों के सूचना के अधिकार की रक्षा सुनिश्चित होगी। उनका मानना है कि इससे भारतीय लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और मीडिया एक पहरेदार के रूप में अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा सकेगा।
पत्रकारों ने अपनी पहली ई-याचिका, दिनांक 9 अगस्त 2025, का भी हवाला दिया है और प्रधानमंत्री से इस संबंध में शीघ्र ऐतिहासिक कदम उठाने की अपील की है। याचिका पर हस्ताक्षर करने वालों के नाम कल रात 10 बजे तक सूची में जोड़े जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



