पठकाना रामलीला में हुआ ब्रह्मा जन्म व नारद मोह लीला का भव्य मंचन
हरदोई (आरएनआई) ऐतिहासिक श्री रामलीला मेला मंच मोहल्ला पठकाना के 89वें वर्ष में बीती रात ब्रह्मा जन्म और नारद मोह लीला का प्रभावशाली मंचन हुआ। समिति अध्यक्ष संजय मिश्रा बबलू व ऋषिकुमार मिश्रा ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचन में दिखाया गया कि भगवान विष्णु की नाभि से कमल उत्पन्न हुआ, जिससे ब्रह्मा जी का जन्म हुआ और सृष्टि की रचना प्रारंभ हुई। तत्पश्चात नारद मुनि की कथा प्रस्तुत हुई, जिसमें कामदेव पर विजय के बाद उनका अहंकार बढ़ा और भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर उनका घमंड चूर किया। इस प्रसंग में नारद द्वारा दिए गए श्राप के कारण ही भगवान विष्णु को पृथ्वी पर श्रीराम रूप में अवतार लेना पड़ा। लीला ने यह संदेश दिया कि अहंकार का अंत विनाश है और सब कुछ ईश्वर की इच्छा पर ही निर्भर है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

