पगारा की धागा फैक्ट्री में लगी आग, मशीने और सामान जलकर खाक पगारा की धागा फैक्ट्री

Feb 4, 2025 - 16:53
Feb 4, 2025 - 17:01
 0  6.9k
पगारा की धागा फैक्ट्री में लगी आग, मशीने और सामान जलकर खाक पगारा की धागा फैक्ट्री

गुना (आरएनआई) जिले के पगारा स्थित एक धागा फैक्ट्री के एक हिस्से में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे वहां रखी मशीनें और सामान जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी । 

सुबह 10:30 बजे लगी आग, दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे फैक्ट्री के एक हिस्से में अचानक आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी तेज थी कि वहां रखा सामान और मशीनें पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं ।


जैसे ही घटना की खबर मिली, तुरंत गुना से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को अंदर भेजने के लिए फैक्ट्री की एक दीवार का कुछ हिस्सा भी तोड़ना पड़ा । दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया। प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

मौके पर एसडीएम शिवानी पांडे, ग्रामीण तहसीलदार कमल मंडेलिया और नगरपालिका की टीम भी पहुंची और हालात का जायजा लिया ।अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करने के लिए जरूरी निर्देश दिए । शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बड़ा हादसा टला प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


हालांकि, अधिकारियों ने पूरी घटना की विस्तृत जांच कराने की बात कही है। राहत की बात यह रही कि आग सिर्फ फैक्ट्री के एक हिस्से तक ही सीमित रही और दूसरे हिस्से में नहीं फैली। फैक्ट्री के दूसरे हिस्से में बड़ी मात्रा में धागा रखा हुआ था,अगर आग वहां तक पहुंच जाती, तो नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0