पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा पर प्रशासन की रोक, स्थल का जायजा लेने के बाद दिया गया आदेश

Mar 25, 2024 - 21:20
Mar 25, 2024 - 21:20
 0  7.3k
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा पर प्रशासन की रोक, स्थल का जायजा लेने के बाद दिया गया आदेश

नीमच (आरएनआई) नीमच जिले की मनासा में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, सीहोर की 1 अप्रैल से होने वाली महाशिवपुराण कथा पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसके लिए प्रशासन ने स्थल का मुआयना किया था, जिसके बाद कथा के मान से व्यवस्थाएं अनुकूल नहीं पाए जाने पर कथा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

प्रशासन की तरफ से दो बार आयोजन स्थल का मुआयना किया गया था। जिसके बाद पुलिस व जिला प्रशासन ने कथा में संभावित लाखों की भीड़ और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जनहानि की संभावनाओं का अंदेशा जताने के कारण व्यवस्था को नाकाफी बताया। साथ ही लोकसभा चुनाव होने से ज्यादातर पुलिस फोर्स चुनावी बंदोबस्त में व्यस्त होने के कारण कथा का आयोजन आगामी समय में किया जाना निश्चित किया गया है।

आपको बता दें आदेश में कहा गया है कि कथा के लिए अनुमति दिया जाना संभव नहीं है, क्योंकि पुलिस द्वारा जो प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है उसके अनुसार होने वाला शिव महापुराण कथा का आयोजन वर्तमान में नहीं बल्कि आगामी समय में ही किया जाना ठीक रहेगा। वहीं ऐसी स्थिति में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक होने वाली शिव महापुराण कथा के लिए अनुमति दिया जाना संभव नहीं है। पुलिस ने कथा को कुछ समय के बाद किए जाने की बात कही है। आपको बता दें कथा के आयोजन के लिए शांति बाई पति स्वर्गीय शंकर लाल देवड़ा (राठौर तेली) ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0