पंकज कनेरिया का टिकिट घोषित करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया एवं जिला अध्यक्ष मेहरबान धाकड मुर्दाबाद नारे लगाए

Oct 20, 2023 - 13:06
Oct 20, 2023 - 13:07
 0  8.8k

गुना, (आरएनआई) गुना में हनुमान चौराहे पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह के समक्ष कांग्रेस नेताओ ने गुना में पंकज कनेरिया का टिकिट घोषित करने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया एवं जिला अध्यक्ष मेहरबान धाकड मुर्दाबाद नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाहर भिंड के व्यक्ति को टिकिट देकर गुना में गुंडा गर्दी करवाएंगे, क्या गुना में आपको उम्मीदवार नही मिला, जो बाहर के व्यक्ति को उम्मीदवार बना रहे हे। आपने अशोकनगर में भी अहिरवार समाज को टिकिट नही दिया हे, जब से मेहरबान सिंह धाकड़ अध्यक्ष बने हे पार्टी के कार्यकर्ताओं को नाराज कर रहे हैं। उम्मीदवारों ने इस मौके पर जयवर्धन सिंह के सामने नारे बाजी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष धाकड़ व नेता मुर्दावाद के नारे लगाए , कार्यकर्ताओं ने कहा जब से ये जिला अध्यक्ष बने हे कांग्रेस संगठन गुना में खत्म कर दिया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0