नौनिहालों की वाटिका (पशुचर भूमि) पर ठेकेदार भूमाफिया का अवैध कब्जा जमींदोज, एसडीएम नारायणी भाटिया का चला बुलडोजर
पतसेनी देहात में सरकारी जमीन पर रातों-रात किया पक्का निर्माण ध्वस्त, पूर्व प्रधान की शिकायत पर हुई बड़ी कार्रवाई
हरदोई (आरएनआई) विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा पतसेनी डेहात में नौनिहालो के लिये पशुचर की भूमि पर बनी अपनी वाटिका पर रातोरात कछौना क्षेत्र के ठेकेदारों ने अवैध कब्जा कर पक्का निमार्ण कर लिया। जिस मामले की शिकायत पूर्व प्रधान शिवपाल ने जिला आधिकारी से की। तेजतर्रार व ईमानदारी उपजिला अधिकारी नारापणी भाटिया ने संज्ञान लेकर कानूनगों के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध निमार्ण को वुधवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्यवाई से भूमाफियाओं को एक कड़ा संदेश मिला है। विकास खण्ड कछौना की ग्रामसभा पतसेनी देहात के गाटा संख्या 2117 पशुचर की भूमि पर पूर्व मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देश पर नौनिहालों के खेलकूद के लिये अपनी वाटिका का निर्माण कापा था। इस प्रोजेक्ट की लोगो ने काफी सराहना की थी। नौनिहालों के खेलकूद व घूमने के एक बेहतरीन स्थल है। जिस पर भू-माफियाओं की नजर पड़ गयी। उनके हौसले बुलंद होने के चलते रातोंरात इस वाटिका के पिलर तोड़कर एक ब्लाक में ठेकेदारी करने वाले ने पक्का निमार्ण कर एक कक्ष बना दिया। जसे ग्राम पचांपत का संरक्षण प्राप्त था। इस पूरे मामले की शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान शिवपाल ने खण्डविकास अधिकारी, राजस्व कर्मी व जिला प्रशासन से की। उपजिलाधिकारी सण्डीला तेजतर्रार व ईमानदार के नारायणी भाटिया ने वुधवार को कानूनगो शिवरूप द्विवेदी व लेखपाल अनूप शुक्ला व अनिल शुक्ला के नेतृत्व में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। चंद मिनट में अवैध निर्माण जमीडोज हो गया। उप जिलाधिकारी संडीला ने स्पष्ट संदेश दिया ग्राम सभा की भूमि व सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह के अवैध निर्माण को चिन्हित कर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्यवाई से क्षेत्र में पनप रहे भू-माफिया को कड़ा संदेश है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

