नीतीश कुमार 10वीं बार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Nov 19, 2025 - 17:12
 0  216
नीतीश कुमार 10वीं बार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना (आरएनआई) बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल की बैठक में जेडीयू नेता नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सहयोगियों ने समर्थन दिया।

इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

बैठक में जेडीयू, भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और एनडीए के सभी नव-निर्वाचित विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, नीतीश कुमार के अनुभव और एनडीए के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” संकल्प पर भरोसा जताया है। अब गठबंधन की जिम्मेदारी है कि इस जनादेश पर खरा उतरे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि कैबिनेट गठन की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री तय करेंगे। पहले राजभवन जाकर सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया जाएगा, उसके बाद मंत्रिमंडल से जुड़े निर्णय किए जाएंगे।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पुष्टि की कि शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को होगा और एनडीए ने नीतीश कुमार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया है। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.