नागपुर में किसानों का आंदोलन तेज़: कर्जमाफी की मांग पर बंद किया नेशनल हाईवे, ट्रेनों को रोकने की चेतावनी

Oct 29, 2025 - 11:06
 0  54
नागपुर में किसानों का आंदोलन तेज़: कर्जमाफी की मांग पर बंद किया नेशनल हाईवे, ट्रेनों को रोकने की चेतावनी

मुंबई (आरएनआई) — महाराष्ट्र में कर्जमाफी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। नागपुर में दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारी किसान सड़कों पर डटे हुए हैं। पूर्व मंत्री और प्रहार पार्टी के नेता बच्चू कडु के नेतृत्व में आंदोलनकारी किसानों ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (नागपुर-हैदराबाद मार्ग) को जाम कर दिया। बुधवार को उन्होंने ट्रेनों को रोकने की चेतावनी दी है।

किसानों का आरोप है कि राज्य सरकार बार-बार वादे करने के बावजूद कर्जमाफी लागू नहीं कर रही है। वहीं, सूखे से जूझ रहे किसानों को भी पर्याप्त राहत नहीं मिल पाई है।

पूर्व मंत्री बच्चू कडु ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा — “हमारे किसान कर्ज में डूब रहे हैं। अगर राज्य सरकार के पास किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं, तो केंद्र सरकार को मदद करनी चाहिए। आज दोपहर 12 बजे के बाद हम ट्रेनें रोकेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि किसानों से सोयाबीन फसल के लिए छह हजार रुपये देने और हर फसल पर 20 प्रतिशत बोनस देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कडु ने कहा — “मध्य प्रदेश में भावांतर योजना लागू है, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसी कोई योजना नहीं है। किसानों को फसलों का पूरा दाम नहीं मिल रहा है और मुख्यमंत्री के पास किसानों से मिलने तक का समय नहीं है।”

किसानों का कहना है कि आंदोलन में लगभग डेढ़ लाख किसान शामिल हैं, और अगले कुछ घंटों में एक लाख से अधिक किसान और नागपुर पहुंच सकते हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.