नवजात ‘आध्या’ की सकुशल वापसी: पुलिस की संवेदना बनी समाज के लिए मिसाल
शिवपुरी (आरएनआई) कभी-कभी एक घटना पूरे समाज को आईना दिखा जाती है। जिला अस्पताल से नवजात बच्ची का चोरी होना और फिर उसका सुरक्षित लौट आना सिर्फ पुलिस की उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का जीता-जागता प्रमाण है। वह नन्ही आध्या जिसे जन्म के कुछ घंटों बाद ही अजनबी हाथों में उठा लिया गया था, अब फिर अपनी माँ की गोद में है और यही दृश्य इस शहर की आत्मा को सुकून दे गया। पुलिस कप्तान अमन सिंह राठौर ने जब उस मासूम को अपनी गोद में लेकर प्यार से थामा, तो वह दृश्य केवल एक प्रशासनिक सफलता का प्रतीक नहीं था, बल्कि उस संवेदना का संदेश था, जिसकी आज हर थाने और हर सरकारी दफ्तर को ज़रूरत है। नागरिक से संवाद केवल कागज़ी नहीं, भावनात्मक होना चाहिए। इस पूरी घटना में पुलिस ने न सिर्फ तेज़ी दिखाई, बल्कि इंसानियत का परिचय भी दिया। 300 से अधिक जवानों की मेहनत, रातभर की सर्चिंग, और दो जिलों की संयुक्त कार्रवाई ने दिखा दिया कि जब व्यवस्था चाहे, तो असंभव भी संभव हो जाता है।आध्या केवल एक बच्ची का नाम नहीं, बल्कि उम्मीद, करुणा और विश्वास का प्रतीक बन गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

