नतीजों के बाद चिदंबरम ने मांगा PM मोदी का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा को बहुमत भी नहीं मिल सका। इसलिए जनमत का सम्मान करते हुए मोदी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी को कम करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

Jun 5, 2024 - 09:15
 0  1.1k
नतीजों के बाद चिदंबरम ने मांगा PM मोदी का इस्तीफा

नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में बने रहने का अधिकार खो दिया है। इसलिए उन्हें नैतिकता के आधार पर खुद ही स्तीफा दे देना चाहिए। 

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को कुल 240 सीट मिलीं, जो कि बहुतम के आंकड़े 272 से 32 सीटें दूर है। हालांकि चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वस्त किया कि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। लेकिन भाजपा को सरकार बनाने के लिए जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की तेलगू देशम पार्टी पर निर्भर रहना होगा। 

चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अब सत्ता छोड़ देनी चाहिए। पिछली बार भाजपा ने 303 सीटें जीती थीं और इस बार 370 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन पार्टी 240 के आसपास ही सिमट गई। 

मोदी सरकार ने लोगों के दो सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई को स्वीकार नहीं किया। मोदी सरकार में बेरोजगारी और महंगाई दोनों चरम पर हैं। 

चिदंबरम ने आगे कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के जनमत से स्पष्ट हो गया है कि वो नई सरकार चाहते हैं। राजनीतिक पार्टियों को जनता के फैसले का सम्मान करते हुए नई सरकार बनानी चाहिए। 

चिदंबरम ने कहा कि भाजपा ने एनडीए के 400 पार का दावा किया था लेकिन वो 240 पर ही सिमट गए। हालांकि कांग्रेस को लेकर चिदंबरम का कहना है कि 99 सीटें जीतने के साथ ही कांग्रेस में काफी मजबूती हुई है। 

TRAलोकसभा चुनाव परिणाम के बाद दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर संबोधित करते हुए कहा, ‘एनडीए को एकबार फिर से बहुमत देने के लिए जनता का बहुत धन्यवाद, आपने हम पर एक बार फिर विश्वास जताया है। यह ‘सबसे साथ और सबके विकास’ की जीत है। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.