धोती-कुर्ता और सतरंगी पगड़ी में CM मोहन यादव ने फहराया तिरंगा, प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदेशवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। मुख्यमंत्री ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर निरीक्षण वाहन से परेड का अवलोकन कर सलामी ली। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में धोती-कुर्ता के साथ नारंगी जैकेट और सतरंगी पगड़ी पहनी थी। उन्होंने स्वंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि परम पावन राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!। स्वतंत्रता के यज्ञानुष्ठान में स्वयं को आहूत करने वाले अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। आज का यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के स्वप्न के स्वर्णिम भारत के निर्माण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है। आइए, स्वतंत्रता के अमृतकाल में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का संकल्प लें। जय हिन्द...भारत माता की जय! बता दें राजधानी के साथ-साथ सभी जिला और जनपद मुख्यालयों, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और पंचायत स्तर तक कार्यक्रम होंगे। सीएम के संदेश का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालयों पर सुबह 9:25 से 9:55 बजे तक किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शहडोल में ध्वजारोहण किया। मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंषाना दतिया, मंत्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर शिवपुरी और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण किया।
मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण किया।
इंदौर, झाबुआ, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, उज्जैन, देवास, विदिशा, शाजापुर, आगर मालवा, हरदा, नीमच, गुना, अशोकनगर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, मैहर, पांढुर्ना, छतरपुर, सतना एवं उमरिया जिले में संबंधित जिलों के कलेक्टर्स ने ध्वजारोहण किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



