धूपबत्ती एवं अगरबत्ती बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

Sep 6, 2024 - 20:20
Sep 6, 2024 - 20:20
 0  648
धूपबत्ती एवं अगरबत्ती बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

हरदोई ( आरएनआई)कृषि विज्ञान केंद्र हरदोई द्वितीय द्वारा ग्रामीण महिलाओं के कौशल विकास हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में धूप बत्ती एवं अगरबत्ती बनाने का हुनर महिलाओं को सिखाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पंकज नौटियाल ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया प्रतिदिन प्रयोगात्मक रूप से धूपबत्ती एवं अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण श्रीमती अंजलि साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ गृह विज्ञान द्वारा दिया गया मंदिर ऑन से प्राप्त फूलों के अवशेषों द्वारा अगरबत्ती बनाने का तरीका सीमैप के विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार यादव द्वारा दिया गया। जैविक  धूपबत्ती एवं अगरबत्ती बनने पर जानकारी श्री दिग्विजय सिंह द्वारा दी गई। धूपबत्ती के विपणन तथा लाभ लागत पर जानकारी मोहित सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रसार द्वारा साझा की गई। स्वयं सहायता बनाकर किस प्रकार धूपबत्ती का व्यापार किया जा सकता है इसकी जानकारी डॉक्टर त्रिलोकी सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा दी गई। थगा अनसूया ने महिलाओं को धूप बत्ती की पैकिंग एवं रखरखाव पर विस्तृत जानकारी प्रदान की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बरैया रामपुर की 30 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी की जिम लॉन्ग श्री सरोजिनी राम बेटी निशा सबीना आदि प्रमुख महिलाएं हैं।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)