धरनावदा पुलिस का बड़ा खुलासा: रुठियाई में सूने मकान से जेवर-नकदी चोरी, तीन आरोपी और एक किशोर पकड़े, ₹1.80 लाख का माल बरामद
गुना (आरएनआई) गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन में एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत रुठियाई में एक सूने मकान से जेवर व नकदी चोरी की सनसनीखेज बारदात का पर्दाफाश करते हुए प्रकरण में तीन आरोपी सहित एक विधि विवादित किशोर अभिरक्षा में लेकर जिनके कब्जे से चोरी गया लगभग संपूर्ण माल बरामद करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि 06 जून 2025 को फरियादी रणवीर राज सिंह पुत्र अक्षय सिंह निवासी ग्राम धरनावदा हाल नारोनी रुठियाई के द्वारा जिले के धरनावदा थाने की रुठियाई चौकी पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 15 मई 2025 को किन्ही कारणों से वह अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गया था, 06 जून 2025 को वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला एवं अंदर चेक करने पर एक बैग जिसमें सोने की 02 चूडी, 01 जोड़ टॉप्स, 01 मंगलसूत्र कुल कीमती करीबन डेढ़ लाख रुपये एवं पचास हजार रुपये नकदी व कुछ जरुरी दस्तावेज रखे हुए थे, जो गायब मिला जिसे कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर ले गया है । जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 138/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
चोरी के उपरोक्त घटनाक्रम के गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लिया और चोरी की घटना के अज्ञात आरोपियों की जल्द से जल्द पतारसी कर माल बरामद करने के निर्देश दिये गये । निर्देशानुसार एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे अपनी टीम के साथ अज्ञात चोर की तलाश व पतारसी में सक्रियता से जुट गये और इस हेतु अपना मुखबिर जाल बिछाया गया साथ ही विभिन्न तकनीकि संसाधनों की मदद लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये, जिसके परिणामस्वरूप मुखबिर सूचना पर विगत दिवस चार संदेही-राज पुत्र बबलू पारदी उम्र 21 साल निवासी नारोनी रुठियाई, -जीतू उर्फ चंपा पुत्र रामचरण अहिरवार उम्र 22 साल, अमन पुत्र पप्पू वंशकार उम्र 22 साल निवासीगण ग्राम महुआपुरा थाना धरनावदा एवं एक विधि विवादित किशोर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन चारों के द्वारा साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गया माल सोने की 02 चूडी, कान के एक जोड़ टॉप्स, 01 मंगलसूत्र कुल कीमती 1.50 लाख रुपये, 30 हजार नकदी एवं बैग व दस्तावेज कुल बरामद मशरुका कीमती लगभग 1.80 लाख रुपये का जप्त किया गया है ।
चोरी की उपरोक्त बारदात का खुलासा करने में धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रभात कटारे, सउनि ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह सिकरवार, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड़ आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक नीरज शर्मा, आरक्षक रघुकुल तिलक मिश्रा, आरक्षक ऋषिकेश शर्मा एवं आरक्षक सुंदर रमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



