धनशोधन से जुड़ी कोकीन तस्करी का मामला: ईडी ने दो विदेशी समेत सात आरोपियों पर दाखिल किया आरोपपत्र

Oct 26, 2025 - 12:15
 0  54
धनशोधन से जुड़ी कोकीन तस्करी का मामला: ईडी ने दो विदेशी समेत सात आरोपियों पर दाखिल किया आरोपपत्र

गोवा (आरएनआई)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोकीन तस्करी और धनशोधन से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी नागरिकों सहित सात लोगों पर आरोपपत्र दायर किया है। आरोपपत्र 18 अक्टूबर 2025 को ईडी के पणजी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गोवा की विशेष पीएमएलए अदालत में दाखिल किया गया।

ईडी के बयान के अनुसार, आरोपपत्र में तंजानियाई नागरिक वेदास्तो औडैक्स, जिम्बाब्वे के तारिरो ब्राइटमोर, और पांच भारतीय नागरिक — मासूम उइके, चिराग दुधात, रेशमा वाडेकर, मंगेश वाडेकर और निबू विंसेंट — को आरोपी बनाया गया है।

यह मामला मार्च 2025 में दर्ज उस प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें लाओस से भारत में 4.3 किलोग्राम कोकीन की कथित तस्करी का खुलासा हुआ था। गोवा पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में प्रारंभिक जांच शुरू की थी, जिसके बाद ईडी ने धनशोधन के पहलू पर स्वतंत्र जांच आरंभ की।

ईडी ने जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी की और अगस्त 2025 में तारिरो ब्राइटमोर को जिम्बाब्वे से गिरफ्तार किया। आरोप है कि ब्राइटमोर ड्रग्स कूरियरों की यात्रा व्यवस्था और वित्तपोषण का काम करता था। तंजानियाई नागरिक औडैक्स पर नेटवर्क समन्वय और आपूर्ति श्रृंखला संचालन का आरोप है।

जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी से अर्जित धन को वैध निवेश और संपत्तियों में परिवर्तित किया जा रहा था। इसी सिलसिले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रेशमा वाडेकर के ₹45.15 लाख मूल्य के एक आवासीय संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त (अटैच) किया है।

एजेंसी का कहना है कि सभी आरोपियों पर धनशोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) की धाराओं के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। इस कार्रवाई को ईडी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी और फंडिंग नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.