दो पूर्व CMO सहित 6 नगर पालिका कर्मचारियों पर FIR, गुना में भी हुआ है इस प्रकार का बड़े स्तर पर घोटाला, जांच होगी तो होगा फर्जीवाड़ा उजागर

Nov 11, 2024 - 11:54
Nov 11, 2024 - 11:54
 0  7k
दो पूर्व CMO सहित 6 नगर पालिका कर्मचारियों पर FIR, गुना में भी हुआ है इस प्रकार का बड़े स्तर पर घोटाला, जांच होगी तो होगा फर्जीवाड़ा उजागर

भिंड (आरएनआई) मध्य प्रदेश के भिंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पूर्व सीएमओ सहित 6 नगर पालिका कर्मचारियों पर FIR दर्ज की गई है। इन सभी पर कर्मकार मंडल व संबल योजना के तहत वित्तीय अनियमितताओं और गबन को लेकर कार्रवाई हुई है। भिंड नगर पालिका के वर्तमान CMO यशवंत शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि भिंड की तर्ज पर ही गुना नगर पालिका में भी बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। जिसमें नपा के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और पार्षदों का शामिल होना बताया गया है। इसकी बड़े स्तर पर जांच की जाए तो करोड़ों का घोटाला उजागर होगा।

दरअसल भिंड नगर पालिका में पूरा मामला ये सामने आया है कि वर्ष 2021 से 2024 के दौरान सरकारी धनराशि का दुरुपयोग कर निजी लाभ अर्जित किए जाने का आरोप है। आरोपियों ने योजनाओं के लाभार्थियों के नाम पर कूट रचित बैंक खातों के जरिए सरकारी धनराशि का गबन किया। वास्तविक हितग्राहियों को भुगतान न करते हुए अपने लोगों को धनराशि हस्तांतरित की।
इस मामले की जांच कमेटी के प्रतिवेदन व जिला परियोजना समन्वयक और कलेक्टर की जांच मे वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। जांच के बाद आरोपियों द्वारा लगभग 3 करोड़ चार लाख रुपए का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिका के पूर्व राजस्व निरीक्षक की भी संलिप्तता है, लेकिन उनका निधन हो चुका है।

पुलिस ने राजेंद्र सिंह चौहान (सहायक ग्रेड थ्री), राधेश्याम राजौरिया (ARI), शिवनाथ सिंह सेगर (सेवानिवृत्त ARI), अशोक जाटव (सेवानिवृत्त ARI), तात्कालीन सीएमओ सुरेंद्र शर्मा व तात्कालीन CMO वीरेंद्र तिवारी के खिलाफ नामजद मुकद्दमा दर्ज किया। BNS की धारा 409, 420, 467, 468 व 120 के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
भानु प्रताप सिंह भदोरिया नगर पालिका उपाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की बारीकी से जांच की जाए तो 5 करोड़ से अधिक का घोटाला पाया जाएगा। अब देखना यह होगा इस मामले में संबंधित अधिकारी कितनी बारीकी से जांच करते हैं और कितने लोगों पर एफआईआर होगी।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0