दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिए निर्देश
दिल्ली (आरएनआई) आज राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे तात्कालिक और दीर्घकालिक पहलों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहां कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टीमें नियुक्त करें, औद्योगिक इकाइयों और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। लक्ष्य केवल प्रदूषण कम करना नहीं, बल्कि उसकी बढ़ोतरी को पूरी तरह रोकना है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कूड़ा जलाने की घटनाओं पर पूर्ण रोक के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की जा रही हैं। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना तो लगेगा ही, साथ ही नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वय बनाकर वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए साझा प्रयास निरंतर जारी हैं।
राजधानी के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण के लिए आधुनिक यांत्रिक उपाय और दिल्ली नगर निगम द्वारा सड़कों, गलियों और बाजारों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
स्वच्छ दिल्ली के संकल्प को लेकर हम सब एकजुट हैं।
बैठक में कैबिनेट सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह,मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, कपिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



