दिल्ली में तैनात IAS अधिकारी तालो पोटोम गिरफ्तार, सुसाइड केस में यौन शोषण के आरोप; ईटानगर में किया आत्मसमर्पण

Oct 28, 2025 - 12:11
 0  243
दिल्ली में तैनात IAS अधिकारी तालो पोटोम गिरफ्तार, सुसाइड केस में यौन शोषण के आरोप; ईटानगर में किया आत्मसमर्पण

ईटानगर (आरएनआई)। दिल्ली में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तालो पोटोम को सोमवार सुबह अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने 19 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया। पोटोम ने सुबह करीब 7ः30 बजे निरजुली थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

पापुम पारे जिले की पुलिस अधीक्षक नीलम नेगा ने बताया कि पोटोम के खिलाफ यौन शोषण और उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। यह मामला उस समय सामने आया जब गोमचू येकर, जो कि एक मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रूप में कार्यरत था, ने 23 अक्टूबर को ईटानगर के लेखी गांव स्थित अपने किराए के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

सुसाइड नोट में येकर ने स्पष्ट रूप से आईएएस अधिकारी तालो पोटोम और ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लिकवांग लोवांग पर यौन शोषण, अपमान और धमकियों का आरोप लगाया था। युवक ने लिखा था कि लंबे समय तक जारी उत्पीड़न और मानसिक दबाव के कारण वह आत्महत्या करने के लिए विवश हुआ।

पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद दूसरे आरोपी लिकवांग लोवांग ने भी उसी दिन लोंगडिंग जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।

आईएएस तालो पोटोम एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी हैं और हाल ही में ईटानगर से जून 2025 में दिल्ली स्थानांतरित होकर पीडब्ल्यूडी में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.