दिल्ली में उमस भरी गर्मी का कहर, पारा 39 डिग्री के पार; आज से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है।

Jun 28, 2025 - 11:46
 0  135
दिल्ली में उमस भरी गर्मी का कहर, पारा 39 डिग्री के पार; आज से मिल सकती है राहत

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली में गर्मी ने शुक्रवार को दिल्लीवालों को बेहाल कर दिया है। तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार से यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शाम को हल्की बारिश हो सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात के समय गरज-बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के कारण दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.