दाऊजी का हुरंगा: महारास कर रहीं हुरियारिनें, लोकगीतों पर झूम रहे श्रद्धालु
बलदेव में दाऊजी का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया जा रहा है। इस मौके पर हुरियारिनें महारास कर रहीं हैं। श्रद्धालु लोकगीतों पर झूम रहे है। देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा पड़ा।
मथुरा (आरएनआई) तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव में मंगलवार को ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा मनाया जा रहा है। हुरंगा पर हुरियारिनें नृत्य महारास कर रही हैं। इसे देखने को लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। बैंड-बाजे की धुन पर होली रसिया गीतों का गायन किया जा रहा है। नृत्य महारास चल रहा है। सैकड़ों महिलाएं परंपरागत पोशाक लहंगा, फरिया, स्वर्ण आभूषण पहनकर गायन के साथ नृत्य कर रही हैं।
श्रद्धालु होली की मस्ती में मस्त होकर आनंदित हो रहें हैं। श्रीकृष्ण-बलराम, राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं। इन्हें देखने के लिए दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है। पूरा मंदिर साक्षात देवलोक जैसा दिखाई दे रहा है। यहां का नजारा देखने लायक है। प्रत्येक महिला पूरी तैयारी के साथ हुरंगा की महारास में चुनौती दे रही है।
'रसिया मेरो खोए गयो बाजू बंद रसिया होरी में, जि होरी नाय दाऊजी का हुरंगा है', विभिन्न लोकगीत बजाए जा रहे हैं। इस पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण चारों ओर से स्टेडियम नुमा खचाखच भरा है। श्रद्धालु इस मनोरम दृश्य को हमेशा के लिए कैमरों कैद कर लेना चाह रहे हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



