दंबग, भूमाफिया, अपराधी एवं अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की सूची तैयार करेंः-पुलिस अधीक्षक

Aug 3, 2024 - 17:27
Aug 3, 2024 - 17:27
 0  2.5k
दंबग, भूमाफिया, अपराधी एवं अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की सूची तैयार करेंः-पुलिस अधीक्षक

हरदोई (आरएनआई) तहसील बिलग्राम में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने उपस्थित थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये कि गांव एवं शहरी क्षेत्रों में गरीबों एवं असहाय लोगों की भूमि आदि पर कब्जा करनें एवं पीड़ित करने वाले दंबग, भूमाफिया, अपराधी एवं अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की सूची तैयार करें और उनकी गतिविधियों पर निरन्तर निगरानी रखें और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए जेल भेजें। उन्होने थानाध्यक्षों से कहा कि क्षेत्र में दिन के अलावा रात्रि गस्त में तेजी लाये और बीट सिपाहियों से नियमित क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी लें तथा थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी जांच करें और दोषियों पर कठोर कार्यवाही करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)