दंपती हत्या कांड: दो संदिग्धों की पिटाई के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव और झड़प; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस पहुंची तो लोग भड़क उठे और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात काबू में लाने के लिए गांव को छावनी में तब्दील किया गया।

Jul 31, 2025 - 14:52
 0  54
दंपती हत्या कांड: दो संदिग्धों की पिटाई के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव और झड़प; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

बिजनाैर (आरएनआई) बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना में दंपति की हत्या के अगले ही दिन माहौल और गर्मा गया। गांव में दो अज्ञात युवकों को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें संदिग्ध समझ लिया और पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन तभी भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लाठी-डंडे लेकर पुलिस के सामने खड़ी हो गई। पुलिस को चारों ओर से घेर लिया। अतिरिक्त फोर्स ने पहुंचकर मामला संभाला।

बताया गया कि ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से नोंकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और किसी तरह दोनों संदिग्धों को भीड़ से छुड़ाया।

बताया गया कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को चारों ओर से घेरने के लिए रास्तों में बुग्गी तक खड़ी कर दी गईं। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पुलिस भी सकते में आ गई और तत्काल अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। बाद में हालात काबू में लाए गए और गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भीड़ में शामिल कई लोगों की पहचान शुरू कर दी है। ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, रास्ता रोकने और कानून व्यवस्था भंग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव में पहले ही दंपती की हत्या से तनाव था और अब पुलिस पर हमले की घटना के बाद माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया है। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.