थाना बघौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

Dec 13, 2025 - 17:46
Dec 13, 2025 - 17:46
 0  216
थाना बघौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

हरदोई (आरएनआई) थाना बघौली पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 324/25 धारा 309(6) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों को एक अदद ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को वादी लालजीत पुत्र धर्मू निवासी ग्राम धमपुर मजरा अहिरी, थाना बघौली द्वारा तहरीर दी गई थी कि अहेरी में ई-रिक्शा चलाते समय तीन अज्ञात व्यक्तियों ने ग्राम उमरापुर तक जाने के लिए 200 रुपये में ई-रिक्शा बुक कराया। रास्ते में ग्राम भीखतीन के पास टॉयलेट करने के बहाने ई-रिक्शा रुकवाकर आरोपियों ने वादी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन व ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के संबंध में थाना बघौली पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के दौरान धारा 317(2), 336(3) व 338 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में गठित टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए अभियुक्तों आलोक राठौर पुत्र रामशंकर एवं विमल पुत्र सुशील निवासीगण ग्राम कुकही, थाना कछौना, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया तथा एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)