जनसुनवाई प्रक्रिया में नवाचार: त्वरित समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया जनसुनवाई सिस्टम

Jul 8, 2025 - 20:49
Jul 8, 2025 - 20:55
 0  783
जनसुनवाई प्रक्रिया में नवाचार: त्वरित समाधान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया जनसुनवाई सिस्टम

गुना (आरएनआई) जिला कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आज आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक अभिनव पहल की गई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।

‘जनसुनवाई’ नाम से बनाया गया व्‍हाट्सअप ग्रुप

जनसुनवाई की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने हेतु ‘जनसुनवाई’ नाम से एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया गया है। सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ग्रुप में समस्त जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी जोड़े गए हैं।

 जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को ग्रुप में अपलोड किया जाएगा, जिसमें विभाग का नाम, समस्या का सार और एक क्रमांक अंकित रहेगा। इसका उद्देश्य यह है कि आवेदक के सामने प्रस्तुत होने से पूर्व ही संबंधित अधिकारी आवेदन की स्थिति से अवगत हो सकें।

कलेक्टर श्री कन्याल ने बताया कि इस नवाचार से जनसुनवाई प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही निर्धारित की जायेगी। संबंधित अधिकारी वास्तविक स्थिति से अवगत रहेंगे और मौके पर ही आवेदकों को संतोषजनक उत्तर एवं राहत मिल सकेगी।

रेडक्रॉस के माध्‍यम से प्रदान की गयी आर्थिक सहायता राशि के चैक
आज जनसुनवाई के दौरान विभिन्‍न आर्थिक सहायता राशि से संबंधित आवेदन प्राप्‍त हुए, जिनके संबंध में त्‍वरित निराकरण करते हुए कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा रेडक्रॉस के माध्‍यम से सहायता राशि के चैक संबंधितों को दिये। जिनमें श्रीमति गंगाबाई राजौरिया के पुत्र के इजाल के लिये एवं दामनी शर्मा पुत्री ईश्‍वर प्रसाद शर्मा के परिवार की सहायता के लिये 10-10 हजार रूपये की सहायता राशि के चैक रेडक्रॉस के माध्‍यम से संबंधित आवेदको को दिये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0