तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार, तीन कांग्रेस विधायकों को मिली रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में जगह
तेलंगाना में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार कैबिनेट विस्तार हुआ है। यहां पर मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। अभी यहां छह पद अभी भी रिक्त हैं।
हैदराबाद (आरएनआई) तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार किया गया। यहां पर तीन कांग्रेस विधायकों को सीएम रेवंत रेड्डी सरकार में जगह दी गई है। रविवार को राजभवन में कांग्रेस विधायक जी विवेक, ए लक्ष्मण कुमार, वक्ति श्रीहरि ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। दिसंबर 2023 में रेवंत रेड्डी सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहला कैबिनेट विस्तार है। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने नए मंत्रियों को बधाई दी। रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में पार्टी विधायक रामचंदर नाइक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी।
तेलंगाना में कैबिनेट विस्तार को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही थीं। पिछले दिनों सीएम रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने नए मंत्रियों को शामिल करने और प्रदेश कांग्रेस इकाई के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर दिल्ली में एआईसीसी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श किया था। तीन नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ ही तेलंगाना मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। अभी यहां छह पद अभी भी रिक्त हैं।
तेलंगाना में कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय पर ध्यान केंद्रित किया है। विवेक और लक्ष्मण कुमार क्रमशः एससी (माला) और एससी (मडिगा) समुदायों से आते हैं। जबकि श्रीहरि पिछड़े वर्ग से आने वाले नेता हैं। इसके अलावा रामचंद्र नाइक एसटी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कांग्रेस विधायक विवेक वेंकट स्वामी सांसद रह चुके हैं। वे दिवंगत कांग्रेसी नेता जी वेंकटस्वामी के बेटे हैं। विवेक ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया। उन्होंने बीआरएस और भाजपा के साथ भी काम किया। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले वे कांग्रेस में लौट आए। विवेक हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बड़े भाई जी विनोद भी कांग्रेस के मौजूदा विधायक हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



