तेजस क्रैश में देश ने खोया बहादुर पायलट: विंग कमांडर नमन सियाल को अंतिम विदाई की तैयारी

Nov 22, 2025 - 11:50
 0  270
तेजस क्रैश में देश ने खोया बहादुर पायलट: विंग कमांडर नमन सियाल को अंतिम विदाई की तैयारी

दिल्ली/कांगड़ा (आरएनआई) दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमान की दुर्घटना में विंग कमांडर नमन सियाल के बलिदान ने पूरे देश को शोक में डूबो दिया है। जानकारी के अनुसार हवाई करतब के दौरान तेजस का संतुलन बिगड़ गया और विमान अचानक नीचे की ओर जाने लगा, इस स्थिति में नमन सियाल समय रहते विमान से बाहर नहीं निकल पाए। 37 वर्षीय अधिकारी कोयंबटूर में तैनात थे और दुबई के अल-मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित एयर शो में भाग लेने पहुँचे थे।

हादसे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विमान से तेल रिसाव का दावा किया गया था। सरकार ने इन दावों को झूठा और भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखता द्रव तेल नहीं, बल्कि पानी है, जो विमान की पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली और ऑनबोर्ड ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम से निकलता है। पीआईबी ने कहा कि दुबई जैसे नम वातावरण में यह एक सामान्य और मानक प्रक्रिया है तथा आधारहीन दावों के माध्यम से विमान की तकनीकी गुणवत्ता पर संदेह पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

हादसे पर उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी हो चुके हैं। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर से स्पष्ट होगा कि विमान में किसी तरह की तकनीकी समस्या, नियंत्रण संबंधी त्रुटि या अन्य कोई वजह सामने आई या नहीं। सेंटर फॉर एयर पावर स्टडीज के डीजी एयर मार्शल अनिल चोपड़ा ने कहा कि एलसीए तेजस का रिकॉर्ड अब तक बेहतर रहा है और जांच में तकनीकी, सॉफ्टवेयर, पुर्जों से जुड़ी संभावनाओं सहित सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां क्षेत्र में उनके पैतृक घर में शोक का माहौल है। नमन सियाल 16 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवा दे रहे थे और उनके परिवार में पत्नी और 10 वर्षीय बेटी है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनकी पार्थिव देह सोमवार या मंगलवार तक भारत लाई जाएगी, जहां उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तेजस क्रैश में एक बहादुर पायलट को खोने से बेहद दुख हुआ है और देश उनके साहस को सम्मानपूर्वक याद रखेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.